फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में भालुओं का आतंक: जंगल में महिला पर किया हमला, प्रशासन कर चुका है कई बार अपील

Tue, 01 Oct 2024 12:12 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में भालुओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कई बार प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने की अपील भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
महिला पर भालू का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही वन मंडल में भालुओं के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लाख समझाइस के बाद भी ग्रामीण जंगल की ओर जाते है और हमले के शिकार हो जाते हैं। ताजा मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र से सामने आया है। जहां जंगल की ओर गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया है। घायल महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा हैऔर वो खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है। वन परिक्षेत्र के लटकोंनीखुर्द गांव में रहने वाली प्रेमवती पिता बुद्धू उम्र लगभग 20 वर्ष जाति गोंड शाम को भालू के द्वारा हमला कर घायल कर दिया था। जानकारी के अनुसार, महिला जंगल की ओर गई हुई थी। गांव के नजदीक पहुंची ही थी कि उसी दौरान महिला का भालू से आमना सामना हो गया। महिला कुछ सोच समझ पाती तभी भालू ने प्रेमवती पर हमला कर दिया।

भालू के हमले से महिला गंभीर रूप घायल हो गई। जिसके बाद महिला के घर वालों को जानकारी मिलने पर उसे लेकर पहुंचे और उसके बाद वन विभाग के लोगों को भी मामले की जानकारी होने पर परिजनों व वन विभाग के लोगों के द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। अब वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें