फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: नहीं थम रहे भालुओं के हमले, खेत पर गए युवक पर किया हमला, हालत गंभीर; ग्रामीणों में दहशत

Fri, 08 Nov 2024 11:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

मरवाही वन मंडल में भालुओं के हमले थमने का नाम ही नही ले रहे हैं। ताजा मामला मरवाही के झिरना पोड़ी गांव में सामने आया है।
विज्ञापन
GPM News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही वन मंडल में भालुओं के हमले थमने का नाम ही नही ले रहे हैं। ताजा मामला मरवाही के झिरना पोड़ी गांव में सामने आया है। यहां घर के पास मादा भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोट आई है। जिसके बाद परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही परिक्षेत्र स्थित झिरनापोड़ी गांव के खुमान टोला का है। जहां पर रहने वाले श्रीकांत पेशे से किसान हैं और रोज की तरह वो खेती किसानी का काम निपटाने के बाद घर पहुंचे। उंसके बाद घर के पास टहल रहे थे। उसी दौरान एक मादा भालू ने श्रीकांत पर हमला कर दिया। हमले में श्रीकांत को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने शोर मंचा कर किसी तरह भालुओं को वहां से भगाया और श्रीकांत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने श्रीकांत का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है।श्रीकांत को सिर पर गम्भीर चोट आई है। वहीं गांव में भालूओं के होने से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें