फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: आफत की बारिश बनी अचानक आई बारिश, जन-जीवन प्रभावित

Sat, 30 May 2026 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
आफत की बारिश बनी अचानक आई बारिश।।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। तेज हवाओं और बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित रहा। मुख्य मार्गों सहित ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे आवागमन में भी परेशानी हुई। बिजली विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटी रही।

विज्ञापन

गौरेला रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित जीआरपीएफ चौकी को भी आंधी-तूफान का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं और बारिश के चलते चौकी की छत उड़ गई, जिससे भवन को नुकसान पहुंचा। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के बीच भी फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने मौसम में आए बदलाव का स्वागत किया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है।
जिले में हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर नुकसान भी हुआ है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।.

आफत की बारिश बनी अचानक आई बारिश।।

 

आफत की बारिश बनी अचानक आई बारिश।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें