गौरेला पेंड्रा मरवाही पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही में पदस्थ संविदा सहायक शिक्षक (विज्ञान) युगल किशोर दिनकर को छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले मे गिरफ्तारी होने के बाद उन्हें शासकीय सेवा से तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर के अनुमोदन से जारी आदेश में कहा गया है कि सहायक शिक्षक द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने से संबंधित समाचार 19 अप्रैल 2025 को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित किया गया था। जिसके बाद कार्यालय पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना दी गई कि सहायक शिक्षक युगल किशोर दिनकर के खिलाफ थाना मरवाही में विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है एवं विवेचना के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सहायक शिक्षक का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होना स्पष्ट रूप से पाया गया है। फलस्वरूप उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा भर्ती) नियम 2012 में निहित प्रावधान के अनुसार शासकीय सेवा से तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है।