फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज, संगीन मामलों के अपराधियों पर कार्रवाई, आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस सख्त

Wed, 29 Jan 2025 07:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज, संगीन मामलों के अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई।।आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने टीम बनाकर लंबे समय से फरार वारंटियों को पकड़ने में मिली सफलता।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज, संगीन मामलों के अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई।।आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने टीम बनाकर लंबे समय से फरार वारंटियों को पकड़ने में मिली सफलता।

विज्ञापन


जिले में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव 2025 के मद्देनजर आचार संहिता लागू होते ही स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय और रेंज पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता के निर्देशन में इस अभियान को पूरी सख्ती और प्रभावी तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अभियान के तहत अब तक 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें थाना मरवाही और थाना पेंड्रा द्वारा 8-8, तथा थाना गौरेला व साइबर सेल द्वारा 6 वारंटी पकड़े गए हैं। इस अभियान के तहत कई संगीन मामलों के अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें