फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरीं, रैली निकालकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Mon, 01 Sep 2025 10:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

जिला मुख्यालय में सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका जुटीं और शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए नारेबाजी की। इनकी प्रमुख मांगों में सेवा का नियमितीकरण, ग्रेच्युटी, बीमा और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
रैली निकालतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी अब अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर गई हैं, जिले की लगभग 1500 कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने आज जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया और धरना स्थल से विशाल रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक संगठन अब अपनी मांगों को लेकर मुखर दिख रही हैं, एनआरएचएम के बाद आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका जुटीं और शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए नारेबाजी की। इनकी प्रमुख मांगों में सेवा का नियमितीकरण, ग्रेच्युटी, बीमा और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। कार्यकर्ता ने बताया “हम लंबे समय से सेवा दे रहे हैं लेकिन हमें नियमित नहीं किया जा रहा, न ही पेंशन, बीमा और ग्रेच्युटी जैसी सुविधा दी जा रही हैं। हमारी यही मांग है कि सरकार हमारी बात सुने।” धरना स्थल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें