पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
गौरेला पेंड्रा मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र में बाहर से आकर पढ़ाई करने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय युवक अंशुल सोनी ने प्रेमजाल में फंसाया और उसने लंबे समय तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया बाद में आरोपी का दोस्त भी मौका देखकर छात्रा को धमकाते हुए छेड़छाड़ किया। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहां पर दूसरे जिले से आकर पढाई करने वाली एक नाबालिग छात्रा अपने परिजनों के साथ गौरेला थाना पहुचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई की गौरेला के गांगपुर गांव में रहने वाला अंशु सोनी पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था।
इस बात की जानकारी जब अंशु सोनी के दोस्त अभिषेक चक्रधारी को हुई, तो उसने भी मौका देखकर नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिससे परेशान छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई और अपने परिजनों के साथ गौरेला थाने पहुचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गौरेला पुलिस ने मामले में तत्काल अंशु सोनी निवासी गांगपुर,और अभिषेक चक्रधारी निवासी पुराना गौरेला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6 और बीएनएस एक्ट की धारा 115(2), 3(5), 351(3), 64 के तहत मामला दर्ज किया। एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि दोनों आरोपी अंशु सोनी और अभिषेक चक्रधारी को गिरफ्तार कर मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।