गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रारोड़ न्यायालय परिसर से रेप का आरोपी के भाग जाने के मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है।पुलिस अधीक्षक ने मामले में लापरवाही बरतने वाले ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रारोड़ न्यायालय परिसर से रेप का आरोपी के भाग जाने के मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है।पुलिस अधीक्षक ने मामले में लापरवाही बरतने वाले ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और मामले में जांच टीम बना दी है जो 7 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देगी। वही कोर्ट से भागे आरोपी के खिलाफ 262 बीएनएस की धारा में एक और अपराध दर्ज कर लिया गया है तो आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें लगातार फरार आरोपी के संदिग्ध ठिकानों में दबिश दे रही है।।पर 24 घण्टे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।।
विज्ञापन
पेंड्रारोड़ न्यायालय परिसर से मजिस्ट्रेट के सामने दसखत करने के लिए हथकड़ी खोलने के दौरान पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हुए रेप के आरोपी का 24 घण्टे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई पता नही चला तो मामले में पुलिस अधीक्षक जीपीएम एस आर भगत ने आरोपी गुलशन मांझी उर्फ गुल्ला को कोर्ट में पेश करने वाले दोनो पुलिसकर्मी जो गौरेला थाने में पदस्थ थे आरक्षक क्रमांक 179 वीरेन्द्र गर्ग और आरक्षक क्रमांक 174 जगत ध्रुव निलबिंत कर दिया है पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक ने निलबिंत करते हुए मामले में एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई है जो 7 दिन में पूरे मामले की जांच करके जांच रिपोर्ट सौपेगी। वही आरोपी गुलशन मांझी उर्फ गुल्ला के खिलाफ गौरेला थाने में 262 बीएनएस की धारा में एक और अपराध दर्ज कर लिया है,,वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों ने अलग अलग टीम बनाकर आरोपी के संदिग्ध ठिकानों में पतासाजी कर रही है पर अभी तक आरोपी के बारे में कोई भी सुराग पुलिस को नही मिला है।