फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: गौरेला में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sun, 05 Apr 2026 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया गांव में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन


पिपरिया गांव के रहने वाले भरत सिंह, छोटेलाल और सुखराम एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे एक ट्रैक्टर, ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण भरत सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दो घायल छोटेलाल और सुखराम की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर गौरेला पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें