फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटमीकला हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

कोटमीकला हाट बाजार में सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी हत्याकांड और लूट मामले में पुलिस ने झारखंड से लूटी गई चांदी खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1157 ग्राम चांदी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही के बहुचर्चित कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी की हत्या और लूटकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूटी गई चांदी खरीदने वाले आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1157 ग्राम चांदी बरामद की है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 26 जून को कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में सर्राफा व्यवसायी प्रदीप सोनी से लूटपाट के दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पेंड्रा थाना में अपराध दर्ज किया गया था।

घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग स्वयं घटनास्थल पहुंचे थे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रभारी पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में जिले और बिलासपुर रेंज के विभिन्न जिलों की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर की सूचना और आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी मनीष मंडल ने लूटी गई चांदी झारखंड के घाघरा मोड़, मोहनपुर निवासी विजय पोद्दार (27 वर्ष) को बेच दी थी। सूचना मिलने पर विशेष पुलिस टीम को बिहार और झारखंड रवाना किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 957 ग्राम गलाई हुई चांदी के जेवर और 194 ग्राम वजन की तीन जोड़ी चांदी की पायल बरामद की। कुल बरामद चांदी का वजन 1157 ग्राम है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें