फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: नई बाइक लेकर दोस्त के साथ निकला था नाबालिग, पेड़ से टकराई बाइक; मौके पर मौत, दोस्त गंभीर

Thu, 12 Nov 2026 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

पेंड्रा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कोटमी निवासी नाबालिग जय साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त प्रशांत तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नाबालिग जय साहू की मौके पर मौत, दोस्त गंभीर।।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। पेंड्रा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चला रहे एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल दोस्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कोटमी गांव निवासी जय साहू अपने दोस्त प्रशांत तिवारी के साथ बाइक से कोटमी से गौरेला जाने के लिए घर से निकला था। बाइक जय साहू चला रहा था और प्रशांत तिवारी पीछे बैठा हुआ था। बताया गया है कि जय साहू ने कुछ ही दिन पहले नई बाइक खरीदी थी।

हादसे का विवरण
दोनों दोस्त इसी नई बाइक से गौरेला जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान पेंड्रा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे जय साहू को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस जांच और गांव में शोक
बाइक में पीछे बैठे प्रशांत तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल घायल प्रशांत को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जय साहू की मौत की खबर जैसे ही कोटमी गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नाबालिग जय साहू की मौके पर मौत, दोस्त गंभीर।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें