बचरवार नयापारा ग्राम के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को कलम व पुस्तिका भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।
हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में ग्राम बचरवार में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ एवं भारत माता की आरती के साथ की गई। इस अवसर पर बचरवार नयापारा ग्राम के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को कलम व पुस्तिका भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।
सम्मेलन में बचरवार बस्ती में निवासरत विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों का तिलक लगाकर अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अधिवक्ता नरेश सिंह ठाकुर (बिलासपुर) ने अपने संबोधन में सनातन समाज की एकता, आपसी सौहार्द्र और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ग्राम के विविध समाजों के प्रतिनिधियों एवं मातृशक्तियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, बंधी, पंडरीपारा, चौबेपारा, नयापारा और खचरवारपारा से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन ने क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया।