फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurela-Pendra-Marwahi: मरवाही में भालू का आतंक, महिला पर किया हमला; गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 08 Jun 2025 11:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

मरवाही वन मंडल में आज एक भालू ने घर के सामने खड़ी महिला पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन
भालू ने महिला पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही वन मंडल में आज एक भालू ने घर के सामने खड़ी महिला पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला और आसपास के लोगो के द्वारा शोर मचाने के बाद भालू वहां से भाग निकला। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मामला मरवाही वन मंडल के बरवासन गांव का है जहां पर गांव की रहने वाली परवतिया बाई अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी अचानक वहां भालू आ धमका। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती। भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू के अचानक हुए हमले से महिला हड़बड़ा गई और चीखने लगी। भालू के हमले से महिला घायल हो गई। महिला और आसपास के लोगों के द्वारा  शोर मचाने के बाद भालू वहां से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस एवं वन विभाग को घटना की सूचना दी और महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आया गया। फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें