फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 25 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप आयोजन

Wed, 23 Apr 2025 05:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विभिन्न विभागों में 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विभिन्न विभागों में 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इच्छुक युवक 25 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप में शामिल होकर सुनहरा अवसर का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन


जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 25 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट केम्प में महिमा मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल उतई एवं रिलाइस निपोन लाइफ इंश्युरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा अधिसूचित कुल 103 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। 

महिमा मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल उतई द्वारा डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, आईसीयू ईचार्ज, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, ओटी टेक्निशिन, एम्बुलेंस ड्राईवर, सिक्युरिटी गार्ड एवं मेडिकल स्टोर के लिए 88 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। उक्त पर्दों के लिए निर्धारित योग्यता एमबीबीएस/बीएएमएस/जीएनएम/बीएससी नर्सिंग/ डिप्लोमा इस एक्स-रे, लैब टेक्निशियन, ओटी टेक्निशियन/10वीं/12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण है। इसके लिए वेतन 9 हजार 500 से 55 हजार रुपये प्रतिमाह तक है।
विज्ञापन


रिलाइस निपोन लाइफ इंश्युरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा लाइफ प्लानिंग ऑफिसर (महिला) के 15 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इस पद के लिए निर्धारित योग्यता स्नातक उत्तीर्ण है। उक्त पद केवल स्नातक उत्तीण विवाहित महिला आवेदकों के लिए आरक्षित है। आवेदक को दुर्ग जिले का निवासी एवं स्वयं का वाहन होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयनपत्रक, छग निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें