छत्तीसगढ़ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
रोजगार मेले में रायपुर जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in पर रोजगार पंजीयन के साथ-साथ रोजगार मेला पंजीयन करना अनिवार्य होगा।
जो आवेदक अब तक पंजीयन नहीं कर पाए हैं, वे पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
जिन आवेदकों ने पहले राज्य रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया है, उन्हें दोबारा पंजीयन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, यदि उनका आवेदन अधूरा है तो वे पोर्टल पर जाकर उसे पूरा कर सकते हैं।
रोजगार मेले से संबंधित पंजीयन और साक्षात्कार की जानकारी मेला स्थल पर स्थापित हेल्पडेस्क से भी प्राप्त की जा सकेगी। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर से संपर्क किया जा सकता है।