फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manendragarh: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, भरतपुर सोनहत से श्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी

Mon, 21 Aug 2023 03:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़

सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में 60 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस से हटकर  क्षेत्रीय दलों के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आज मनेंद्रगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ की पहली विधानसभा सीट भरतपुर सोनहत से अपने पहले प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया। श्याम सिंह मरकाम भरतपुर सोनहत विधानसभा से प्रत्याशी होंगे। 

विज्ञापन

2018 में भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से श्याम सिंह मरकाम करीब 26763 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे। आज मनेंद्रगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह ने जानकारी दी। 
 
राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में 60 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस से हटकर  क्षेत्रीय दलों के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें