फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girodpuri Mela: गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गुरुगद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद

Tue, 04 Mar 2025 11:50 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Girodpuri Mela CG: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए।
विज्ञापन
गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Girodpuri Mela CG: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। मेला के पहले दिन  गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस अवसर  पर मेला समिति की मांग पर गिरौदपुरी मेले की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक स्थायी शेड निर्माण की घोषणा की। 


विज्ञापन

मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब,  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन





तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला 4 मार्च से 6 मार्च   तक आयोजित होगा। गिरौदपुरी धाम में हर वर्ष आयोजित होने वाला यह मेला गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें