फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: प्रेमी से तंग आकर प्रेमिका ने की आत्महत्या, हार्पिक पीकर दे दी जान; मरने से पहले लिखाया सुसाइड नोट

Fri, 24 Jan 2025 08:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

मुंगेली जिले की रहने वाली एक युवती प्रेमी से तंग आकर हार्पिक पी लिया। युवती को मेडिकल कॉलेज कोरबा लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में एक युवती ने प्रेमी से तंग आकर हार्पिक पी लिया। युवती को मेडिकल कॉलेज कोरबा लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि गांव के सरपंच ने उसे लिखा गया है और गांव कोटवार भी वहां मौजूद था। मृतका का नाम कीर्ति रात्रे (19) बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


युवती के पिता महेतर रात्रि ने बताया कि फोन पर जानकारी मिली तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।  उन्होंने बताया कि उसकी बेटी ललित लहरे नामक युवक के साथ गई हुई थी। कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने परीक्षण करने के साथ कीर्ति  पात्रे को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी को इस बारे में प्रतिवेदन दिए जाने पर वहां मर्ग कायम किया गया है। 

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर नेता की परिजनों का बयान दर्ज किया गया है और आगे की जांच करवाई की जा रही है। संबंधित थाना को इसकी सूचना दी जाएगी। पुलिस ने बताया कि मर्ग डायरी संबंधित जिले की पुलिस को भेजी जाएगी, ताकि वह विस्तार से इस मामले की जांच कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें