फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: पेड़  पर चढ़कर खेल रहे थे बच्चे, नीचे लगा दी आग; एक बच्ची झुलसी

Mon, 17 Mar 2025 09:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में पेड़ पर चढ़कर खेल रहे बच्चों में से किसी ने पेड़ के नीचे आग लगा दी। इस दौरान पेड़ में चढ़ी एक तीन साल की बच्ची झुलस गई। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के बासागुड़ा क्षेत्र में सोमवार को पेड़ पर चढ़कर खेल रहे बच्चों में से किसी ने पेड़ के नीचे आग लगा दी। इस दौरान पेड़ में चढ़ी एक तीन साल की बच्ची झुलस गई, जिसे लेने के लिए एंबुलेंस 19 किमी का सफर तय कर गांव पहुंची। बच्ची को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बासागुड़ा निवासी राजू पूनेम की तीन वर्षीय बेटी सविता अन्य बच्चों के साथ घर के पास एक पेड़ में खेल रही थी। खेलने के दौरान सविता पेड़ पर चढ़ गई। इस दौरान साथ में खेल रहे कुछ बच्चों में से एक ने पेड़ के नीचे आग लगा दी। आग की लपट बढ़ने से सविता आग की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने बच्ची की आवाज को सुनकर पेड़ से उसे उतारा। 

इसके बाद 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी गई। इस दौरान एंबुलेंस चालक 19 किमी का कच्चे रास्ते का सफर तय करके गांव तक पहुंचा। परिजनों ने बच्ची को जली अवस्था में मोटरसाइकिल पर बिठाकर गांव से बाहर तक लाये, जहां से बच्ची को एंबुलेंस की मदद से बीजापुर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची 80 प्रतिशत के लगभग जली है। फिलहाल बच्ची का उपचार  चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें