फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: बिलासपुर में गरबा सीखने जा रही युवती से दुष्कर्म, ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 01:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

गरबा सीखने के लिए निकली एक 22 साल की युवती से ई-रिक्शा चालक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चालक युवती को कुंदन पैलेस छोड़ने का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर गरबा सीखने के लिए निकली एक 22 साल की युवती से ई-रिक्शा चालक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चालक युवती को कुंदन पैलेस छोड़ने का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले गया। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालक करन दरभे (23)  को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कुंदन पैलेस छोड़ने के बजाय सुनसान जगह ले गया चालक
मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि घटना 27 सितंबर की रात की है। 22 साल की युवती गरबा सीखने के लिए कुंदन पैलेस जाने के लिए निकली थी। रास्ते में वह नीले रंग के ई-रिक्शा में सवार हुई। युवती ने चालक से उसे कुंदन पैलेस छोड़ने के लिए कहा। चालक पीड़िता को बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाए रहा। इसके बाद वह युवती को कुंदन पैलेस ले जाने के बजाय व्यापार विहार स्थित एफसीआई गोदाम चौक के आगे रेलवे डिपो के गेट नंबर-3 की तरफ सुनसान जगह ले गया। वहां चालक ने युवती को डराया-धमकाया और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।

घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
घटना के तुरंत बाद पीड़ित युवती ने तारबाहर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। वारदात के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सरकंडा क्षेत्र के रामाग्रीन सिटी के आगे खमतराई निवासी करन दरभे (23) के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल जब्त किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें