फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में दगाबाजी: पहली प्रेमिका के चक्कर में दूसरी को भूला बॉयफ्रेंड, धोखे से खफा युवती ने खाया जहर

Wed, 26 Jul 2023 01:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है, इसीलिए अब वह जीना नहीं चाहती। हालांकि पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
युवती ने खाया जहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्यार में धोखा खाने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवती अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों के बीच में प्रेमी की एक्स गर्लफ्रेंड आने की वजह से वह खफा हो गई और जहर खा लिया। आनन-फानन में युवती को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि दोनों का मुलाकात उसकी सहेली के जरिए हुई थी। जान-पहचान होने के बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। इस दौरान युवक राहुल ने उसे प्रपोज भी किया था। कुछ महीनों के बाद युवक शादी की करने लगा। इसके बाद दोनों कुछ महीने से लिव इन रिलेशनशिप पर थे। दोनों दिन भर एक साथ रहते थे। रात होने पर राहुल अपने घर चला जाता था। प्रेमी ने लड़की से शादी करने का वादा भी किया था। 

युवती ने बताया कि कुछ दिन बाद राहलु अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बातचीत करने लगा। युवक राहुल उसे धोखा देकर अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने वाला है। लड़की ने उसके पिता से भी बात कर ली है और अब दोनों शादी करने वाले हैं। युवती ने ऐसा होने पर जन देने की बात कही तो राहुल ने कहा कि 'जो करना है करो, तुमसे मुझे कोई मतलब नहीं है'। इस पर युवती ने कीटनाशक खा लिया। उसने बताया कि धोखा खाने के बाद जीना नहीं चाहती थी। युवती ने बताया कि प्रेमी राहुल उसे देखने भी नहीं आया सिर्फ इंस्टाग्राम पर दो मोटिवेशनल रील भेजी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें