केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह एम सी बी जिले के दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने फिल्म आदिपुरुष को लेकर चल रहे विवाद पर अपना बयान मीडिया के सामने दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि है हिम्मत किसी की जो दूसरे के धर्म को इस प्रकार से कटाक्ष कर दे। आज कल देश के अंदर एक फैशन हो गया है। भारत के देवी देवताओं से कुछ भी बोलवा देते हैं। अब ये सब बहुत हो गया। अब ये बर्दाश्त लायक नहीं। भारत में सनातन को तोड़ मरोड़ के दिखाया जा रहा है।