फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Kanker Live: पीएम बोले- विकास और कांग्रेस एक साथ नहीं रह सकते, हमारा मिशन पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा

Thu, 02 Nov 2023 03:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

खास बातें

PM Modi in Kanker Live in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांकेर में चुनावी सभा करेंगे। इसको लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने पहले से तैयार कर ली है। पीएम के दौरे को लेकर जिले की सुरक्षा भी चाकचौबंद कर ली गई है। पहले चरण के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरे में तेजी आ रही है। सभी केंद्रीय नेताओं का आने-जाने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:30 PM, 02-Nov-2023

कांग्रेस के लोग कोयले में खा रहे कमीशन

पीएम मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस की सरकार जब भ्रष्टाचार करती है तो सिर्फ राज्य का नुकसान नहीं होता, बल्कि हर परिवार का नुकसान होता है। आपका कोयला है, लेकिन आपको बिजली पर्याप्त मिलती नहीं। वजह जानते हैं क्या है? कांग्रेस के लोग आपके कोयले में भी कमीशन खा रहे हैं। बीते पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ के तेंदुपत्ता संग्राहकों को भी कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने जमकर लूटा है। पिछली भाजपा सरकार बहुत बड़ी मात्रा में तेंदुपत्ता की खरीद करती थी, ज्यादा बोनस देती थी, दूसरी सुविधाएं देती थी। कांग्रेस सरकार ने इन सब पर ब्रेक लगा दिया।
 

04:30 PM, 02-Nov-2023

इतिहास पहली बार आदिवासी परिवार की बेटी राष्ट्रपति बनीं

'देश के इतिहास में पहली बार भाजपा ने एक आदिवासी परिवार की बेटी को राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया, लेकिन कांग्रेस ने उनका भी विरोध किया। उनके खिलाफ अपप्रचार किया, भला बुरा कहा, कांग्रेस का ये विरोध भाजपा के खिलाफ नहीं था, बल्कि आदिवासी बेटी के विरोध में था। छत्तीसगढ़ के हर आदिवासी को, आदिवासी बेटी का ये अपमान हमेशा याद रखना है और कांग्रेस को सजा देनी है। कांग्रेस ने मुझे भी नहीं छोड़ा, जब में 2013-14 में चुनाव के मैदान में आया तब मुझे ये गाली इसलिए देते थे, क्योंकि मैं ओबीसी समाज से आता था।'

04:29 PM, 02-Nov-2023

भाजपा कर रही हर वर्ग की पूजा

पीएम मोदी ने कहा कि 'हम समाज के उन वर्गों को भी पूछ रहे हैं, जिन्हें पहले किसी ने नहीं पूछा। हमारे विश्वकर्मा साथी, कुम्हार, लोहार, मालाकार, मूर्तिकार, खिलौना बनाने वाले, टोकरी बनाने वाले, जूते बनाने वाले, कपड़े धोने वाले, ऐसे अनेक साथियों की सुध भी हमने ली है। 'पीएम विश्वकर्मा योजना' के तहत हर विश्वकर्मा साथी को हजारों रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।'

विज्ञापन
04:29 PM, 02-Nov-2023

मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी

'मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। नौ साल पहले तक जो काम असंभव लगते थे, वो काम भी हमने पूरे किए हैं, क्योंकि उनकी गारंटी मोदी ने दी थी।  लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण भी मोदी ने ही पक्का किया है।'

04:29 PM, 02-Nov-2023

भाजपा ने की आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत

मोदी को आपके स्वास्थ्य की और इलाज पर होने वाले खर्च की भी चिंता है। बस्तर से ही मैंने आयुष्मान भारत योजना के तहत गांव-गांव अच्छे अस्पताल बनाने के अभियान की शुरुआत की थी। आज देश के लोगों ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में भी तमाम ऐसे 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' बनाए गए हैं।

विज्ञापन
04:29 PM, 02-Nov-2023

शौचालय, पानी, गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं भाजपा ने दीं

कहा कि 'आजादी के अनेक दशक तक कांग्रेस की सरकारें पूरे देश में रही हैं, ,लेकिन गरीब के घर शौचालय नहीं था, पानी की सुविधा नहीं थी, गैस कनेक्शन नहीं था और बैंक में खाता तक नहीं था। छत्तीसगढ़ में तो परिस्थतियां और भी विकट थी। ये काम भी आपके आशीर्वाद से मोदी ही कर रहा है।'

04:28 PM, 02-Nov-2023

कोरोना में भाजपा ने की लोगों की मदद

पीएम मोदी ने कहा कि 'आपने देखा है कि कोरोना का इतना बड़ा संकट आया। दुनिया के अनेक देशों में खाने का संकट पैदा हो गया। अपने गरीब भाई-बहनों को इस परेशानी से बाहर निकालने की चिंता भी आपके सेवक मोदी ने ही की। भाजपा सरकार ने आपके लिए मुफ्त राशन देने वाली योजना बनाई, लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में इस योजना में भी घोटाला कर दिया।'

04:06 PM, 02-Nov-2023

गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है

पीएम मोदी ने कहा कि 'गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हम आपके वर्तमान और भविष्य दोनों की चिंता करते हैं। इसलिए बीते नौ वर्षों के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनका लक्ष्य गरीब का कल्याण, आदिवासी का कल्याण ही रहा है।'
 

04:00 PM, 02-Nov-2023

केवल कांग्रेस नेताओं और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति में विकास हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि 'आपने पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार की विफलता देखी है। इन वर्षों में केवल कांग्रेस नेताओं और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति में विकास हुआ। उनके बंगले और कारों की संख्या में वृद्धि हुई। गरीबों ने क्या किया? कांकेर और बस्तर के दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों को क्या मिला? कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को जर्जर सड़कें और खराब हालत वाले अस्पताल और स्कूल दिए। कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया।
 

03:59 PM, 02-Nov-2023

पेंटिंग लेकर आई लड़की को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली के दौरान एक पेंटिंग लेकर आई एक लड़की की सराहना की और उसे धन्यवाद दिया।
 

03:52 PM, 02-Nov-2023

पीएम नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली के दौरान एक पेंटिंग लेकर आई एक लड़की की सराहना की और उसे धन्यवाद दिया।
 

03:42 PM, 02-Nov-2023

इस चुनाव से तय होगा आपके बच्चों का भविष्य

पीएम मोदी ने कहा कि 'छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य की जनता और बीजेपी ने मिलकर काम किया। जब तक कांग्रेस की सरकार रही वो यहां बीजेपी सरकार से लड़ते रहे, लेकिन फिर भी हमने यहां के विकास के लिए काम किया। यह चुनाव सिर्फ एक विधायक या मुख्यमंत्री चुनने के लिए नहीं है, बल्कि यह आपका और आपके बच्चों का भविष्य तय करने का चुनाव है।'
 

03:34 PM, 02-Nov-2023

कांग्रेस और विकास एक साथ नहीं रह सकते: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'कांकेर में भाजपा के लिए भारी समर्थन देखा जा सकता है। भाजपा का मिशन छत्तीसगढ़ की पहचान को मजबूत करना है। भाजपा का मिशन आदिवासियों और पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा करना है। भाजपा का मिशन छत्तीसगढ़ को शीर्ष पर लाना है। कांग्रेस और विकास एक साथ नहीं रह सकते।'
 
 

02:57 PM, 02-Nov-2023

PM Modi Kanker Live: पीएम बोले- विकास और कांग्रेस एक साथ नहीं रह सकते, हमारा मिशन पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। पीएम मोदी थोड़ी देर में छत्तीसगढ़ के कांकेर में 'विजय संकल्प' रैली को संबोधित करेंगे आज के बाद गृहमंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे चार नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेंगे। वैसे पीएम मोदी नवंबर महीने में 15 दिनों के भीतर तीन बार छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें