फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरियाबंद में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार महानदी में गिरी, चार लोगों की मौत, दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार

Mon, 09 Nov 2026 10:52 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद

सार

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महानदी से सभी के शवों को बाहर निकाला गया। पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि दीपावली मनाकर परिवार लौट रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार महानदी में गिरी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इस वक्त की सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। अभनपुर के टीला एनीकट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में माता-पिता समेत चार लोगों लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। बताया जाता है कि दीपावली मनाकर परिवार लौट रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। यह घटना गोबरा-नवापारा थाने क्षेत्र की है।
विज्ञापन



इस सड़क हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू और दो बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महानदी से सभी के शवों को बाहर निकाला गया। पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


विज्ञापन


शीतल साहू अपनी पत्नी और बेटा-बेटी के साथ जा रहे थे गांव
बताया जाता है कि रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी 44 वर्षीय शीतल साहू अपनी पत्नी भारती साहू और बेटा-बेटी (विकास साहू, पूर्वा साहू) के साथ दीपावली मनाने रायपुर से गरियाबंद जिले के पसौद जा रहे थे। इस दौरान रविवार की रात दो बजे के आस-पास टीला एनीकट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे महानदी में गिर गई। मौके पर ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन






पुलिस कर रही जांच- पड़ताल
गोबरा नवापारा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की परिस्थितियों को पता करने में लगी है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की सही वजह मालूम चल सकेगी। हालांकि, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर नदी में गिरने की बात सामने आ रही है। हादसे वाली जगह से गांव की दूरी महज दो किलोमीटर बताई जा रही है। शीतल साहू पत्रकार थे। कार पर मीडिया एग्जीक्यूटिव लिखा हुआ था।


इनकी हुई मौत
  1. शीतल साहू
  2. भारती साहू
  3. पूर्वा साहू (21 साल)
  4. विकास साहू (19 साल)


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें