फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने 3 दोस्तों से करवाया पत्नी का गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के चांपा जिले में एक पति पर दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का गैंगरेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ भी रेप का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि पति की मदद से ही उसके दोस्तों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

मामला एक सप्ताह पहले का है। पुलिस के अनुसार जिले के शक्ति अस्पताल के पीछे रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बुधवार शाम 6 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री संजय कश्यप, उसके साथी रमेश और एक अन्य ने उससे सामूहिक बलात्कार किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर पति करता था शक

खबर के अनुसार पति के तीन दोस्त 2 मार्च की रात पीड़िता के घर पहुंचे और उन सभी ने दुष्कर्म किया। पति ने भी आरोपियों का साथ दिया।

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने संजय कश्यप व उसके दो साथियों के खिलाफ धारा 376 घ, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला के 12-14 वर्ष के दो बच्चे हैं। महिला अपने घर में बच्चों के साथ रहती है।

महिला का कहना है कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था। आए दिन उनकी लड़ाई भी होती थी। लेकिन जब पति ने अपनी सारी सीमाएं लांघ दीं तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें