फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को किया बेहोश, बहन से किया 5 ने गैंगरेप!

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल इलाके में एक 14 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जिस वक्त यह घटना घटी नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ बाजार से लौट रही थी। रास्ते में उसे दो युवक मिले जो उससे छेड़खानी करने लगे।

भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने लड़की के भाई को को बेदम होने तक पीटा। उसे मरने की हालत में एक गड्ढ़े में फेंक दिया और लड़की को पास के एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

भाई को मारने की धमकी

आरोपियों ने नाबालिग को यह धमकी भी दी कि यदि उसने विरोध किया तो वे उसके भाई को मार डालेंगे। इसी धमकी पर पाचों आरोपियों ने 14 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया।

घटना के अगले दिन सुबह आरोपी पीड़िता को रास्ते में कहीं फेंक गए। जानकारी के अनुसार पांचो आरोपी पीड़िता के गांव के ही हैं।

पुलिस के तीन आरोपियों को पकड़ लिया है जबकि अन्य दो अब भी फरार हैं।
विज्ञापन

नाबालिग लड़की 8वीं की छात्रा

दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की 8वीं की छात्रा है। घटना दो मार्च की शाम की है। पीड़िता अपने ममेरे भाई के साथ शाम करीब 6 बजे बाजार से लौट रही थी। रास्ते में उसे अपने ही गांव के दो लड़के मिले जो उससे छेड़खानी करने लगे। भाई ने प्रतिरोध किया तो आरोपियों ने भाई पर हमला कर दिया।

इसी मारपीट में गंभीर रूप से घायल भाई को आरोपियों ने घसीट कर एक गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद लड़की को रात भर बंधक बनाए रखा और उससे दुष्कर्म किया।

अगली सुबह घर पहुंची नबालिग ने परिवार को पूरी बात बताई जिसके बाद पाचों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें