फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम से हजारों की ठगी

Mon, 28 Jul 2014 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के धमतरी में मुख्यमंत्री का नाम लेकर ठगी करने का एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन


हुआ यह कि धमतरी के कलार बाहरा में रहने वाला कार्तिक नेताम ने अखबार में लोन देने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन देने वाली एक फर्जी कंपनी थी और उसने कार्तिक से 12 हजार रुपए जमा कराने के लिए कहा।

लोन के नाम पर कार्तिक ने कंपनी के खाते में पैसे जमा करा दिए और जल्दी ही उसे पता चला कि उसे ठगा जा चुका है। जैसे ही कार्तिक ने कंपनी के खाते में पैसे जमा कराए उन्होंने वो नंबर बंद कर दिया जिससे कार्तिक की बात हुई थी।
विज्ञापन


कार्तिक उनसे लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा लेकिन उसे किसी तरह यह भी पता चला कि उस नाम की कोई कंपनी भी नहीं है।

अब कार्तिक ने इस ठगी के मामले में मदद लेने की सोची। उसने अखबार में एक और विज्ञापन देखा। यह विज्ञापन दरअसल एक 'हेल्पलाइन नंबर' था।

इस विज्ञापन में ठगी के शिकार लोगों के लिये सरकारी हेल्पलाईन की बात थी। युवक ने वहां सहायता के लिये संपर्क किया तो फिर कहा गया कि मुख्यमंत्री के खाते में 18 हजार रूपये जमा करो और एक नंबर दिया गया ये भी फर्जी था।
विज्ञापन


इस तरह से युवक ने तीस हजार गंवा दिये। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल अर्जुनी पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें