फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: एक बाइक पर चार सवारी और स्टंटबाजी पड़ी भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा ₹4,500 का चालान

Sat, 18 Jul 2026 06:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सार्वजनिक सड़क पर एक बाइक पर चार सवारी बैठाकर स्टंटबाजी करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। मामले का वीडियो और फोटो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित युवकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत 4,500 रुपये का चालान किया।
विज्ञापन
एक बाइक पर चार सवारी और स्टंटबाजी पड़ी भारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक सड़क पर एक बाइक पर चार सवारी बैठाकर स्टंटबाजी करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। मामले का वीडियो और फोटो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित युवकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत 4,500 रुपये का चालान किया।
विज्ञापन


यातायात पुलिस के अनुसार, समाचार पत्र में प्रकाशित एक तस्वीर के जरिए जानकारी मिली थी कि कुछ युवक एक दोपहिया वाहन पर चार सवारी बैठाकर सार्वजनिक मार्ग पर स्टंट कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर संबंधित युवकों को यातायात कार्यालय बुलाकर पूछताछ और सत्यापन किया गया।

जांच के बाद युवकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 184 और 128/194(सी) के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 4,500 रुपये का चालान किया गया।

कार्रवाई के दौरान युवकों और उनके अभिभावकों को सड़क पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले हादसों और संभावित जनहानि के बारे में विस्तार से समझाइश दी गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराने पर और कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं और स्टंटबाजी से बचते हुए यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें