फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: नाबालिग के अवैध प्रसव और शिशु को नाली में फेंकने के मामले में दो डॉक्टरों समेत चार गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 03:41 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का निजी अस्पताल में अवैध प्रसव कराने और नवजात का शव नाली में फेंकने के मामले में पुलिस ने दो डॉक्टरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का निजी अस्पताल में अवैध रूप से प्रसव कराने और नवजात शिशु की लाश नाली में फेंकने के मामले में दो डॉक्टरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अदालत के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया। गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस को 31 अक्तूबर की सुबह सात बजे नाली में नवजात शिशु का शव मिला था। इस घटना की जांच करते हुए पुलिस गोबरा नवापारा के आयुष्मान अस्पताल तक पहुंची। पुलिस के अनुसार अस्पताल के दो डॉक्टरों और एक ओपीडी कर्मी समेत चार लोगों ने दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग का अवैध रूप से प्रसव कराया और इसकी कोई सूचना पुलिस को नहीं दी। नाबालिग के गर्भवती होने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। वहीं, नवजात के शव को नाला में फेंकने के मामले में नाबालिग को भी आरोपी बनाया गया है।

 

पुलिस ने कोलियारी गोबरा नवापारा निवासी 20 वर्षीय दौलत चक्रधारी, कुरुसकेरा थाना राजिम निवासी 23 वर्षीय ओपीडी कर्मी चुम्मन साहू, अनुव्रत विहार टीचर्स कॉलोनी कोटा रायपुर निवासी 38 वर्षीय डॉ. बुधपाल सिंह और मूल निवासी अमेठी उत्तर प्रदेश व हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नवापारा 31 वर्षीय डॉ. प्रदीप यादव के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(एम), 91, 238 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 व 21 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें