फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मुंगेली जिले में सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, जांच जारी

Sat, 10 Oct 2020 10:21 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में शनिवार को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम रायपुर की ओर जा रही कार सरगांव के करीब सड़क किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गई। हादसे में एक राहगीर और बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम रायपुर निवासी गोधेजा परिवार कार से बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। कार जब सरगांव के करीब पहुंची तब एक ग्रामीण को अपनी चपेट में लेते हुए तक सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान विजय गोधेजा (40), उनके पुत्र उत्कर्ष (05), रिश्तेदार रीना साहू (25) तथा ग्रामीण लक्ष्मीकान्त (45) की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल विजय गोधेजा की पत्नी पूनम और पूनम की बहन कल्याणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें