फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur : बालिका गृह से भागी चार नाबालिग लड़िकयां, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Fri, 21 Jul 2023 12:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में बालिका गृह से चार नाबालिग लड़कियां फरार हो गईं। काफी खोजबीन के बाद पुलिस चारों बालिकाओं को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने का फायदा उठाकर चारों बालिकाएं वहां से भाग निकलीं।
विज्ञापन
जेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरमपुरा बालिका गृह से गुरुवार रात 4 नाबालिग लड़कियां भाग गईं। नाबालिग लड़कियों के भागने से बालिका गृह में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने बालिकाओं की खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने चारों बालिकाओं को  बस स्टैंड से बरामद किया। लड़कियों से पूछताछ की गई साथ ही उनके परिजनों को भी बुलाया गया।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि गुरुवार देर रात धरमपुरा बालिका गृह से 4 नाबालिग लड़कियां भाग गईं थी, जिसकी शिकायत बालिका गृह की अधीक्षिका ने बोधघाट थाना पुलिस को दी थी। इसके बाद आला अधिकारियों की अलग-अलग टीम बालिकाओं की खोज में जुट गई थी। इसी खोजबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली सभी बालिकाएं नया बस स्टैंड में देखी गई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम बस स्टैंड पहुंची और एक घंट की कड़ी मशक्कत के बाद चारों नाबालिग लड़कियों को पकड़ लिया।

पुलिस का कहना था कि इन सभी को सुरक्षा के तौर पर बालिका गृह में रखा गया था। वहीं, सूत्रों से जानकारी मिली कि ये सभी नाबालिग लड़कियां लोकल हैं। उन्हें पकड़ने के बाद सीडब्लूसी में पेश किया गया था। इसके बाद उन्हें वहां रखा गया था। इसके अलावा वहां सुरक्षा के तौर में किसी भी तरह से कोई गार्ड नहीं रखा गया था, इसलिए कभी भी कोई कहीं भी आना-जाना कर सकता है। इसी का फायदा उठाते हुए चारों नाबालिग वहां से भाग निकली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें