छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर टावर लाइन शिफ्ट करने के दौरान हादसा हो गया। इसमें चार मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार रायगढ़ जिला अस्पताल के डॉ. सूर्य प्रसाद मिरी ने इसकी पुष्टि की है।