फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: घूमने गए 4 ठेकेदार एक सप्ताह से लापता, परिजनों ने कहा- नक्सलियों ने किया अगवा, पुलिस को पता नहीं

Mon, 02 Jan 2023 03:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस को लापता ठेकेदारों के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी और परिवारों ने नक्सलियों की हिरासत में होने पर ठेकेदारों को उन्हें रिहा करने की अपील की है। 
विज्ञापन
बीजापुर कोतवाली। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चार ठेकेदार करीब एक सप्ताह से लापता हैं। चारों ठेकेदार घूमने के लिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदारों को नक्सलियों ने अगवा किया है। ये ठेकेदार कोंडागांव, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है। अफसरों का कहना है कि, इस बात की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के ठेकेदार निमेंद्र कुमार दीवान व नीलचंद्र नाग, बस्तर के टेमरू नागर और दंतेवाड़ा जिले के चापड़ी बटैया 25 दिसंबर को बीजापुर घूमने के लिए गए थे। इसके बाद कथित तौर पर लापता हो गए। जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। यह चारों ठेकेदार बीजापुर में ही सड़क निर्माण कार्य में भी लगे हुए थे। 

लापता ठेकेदारों के परिजनों के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के तहत जिला मुख्यालय से करीब 4 किमी दूर गोरना क्षेत्र से ठेकेदार लापता हुए हैं। परिजनों ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि हो सकता है कि ठेकेदारों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया हो। इसे लेकर आशंका जताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी और परिवारों ने नक्सलियों की हिरासत में होने पर ठेकेदारों को उन्हें रिहा करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें