फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: तिहरे हत्याकांड में चार आरोपियों ने किया सरेंडर, एक फरार, तीन लोगों की जिंदा जलाकर की थी हत्या

Sat, 20 Jun 2026 02:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया

सार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में हुए खौफनाक तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले के चार मुख्य आरोपी, जिनमें भाजपा के स्थानीय नेता भी शामिल हैं,चारों ने पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
कोरिया तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में हुए खौफनाक तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले के चार मुख्य आरोपी, जिनमें भाजपा के स्थानीय नेता भी शामिल हैं,चारों ने पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि, एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
यह दिल दहला देने वाली वारदात 16 जून की रात नौगई इलाके में हुई थी, नौगई गांव में एक भाजपा नेता सहित तीन लोगों को उनकी ही कार में जिंदा जला दिया गया था। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और खुलासे
घटना के तुरंत बाद सक्रिय हुई कोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। ताजा आत्मसमर्पण के साथ, इस खौफनाक नरसंहार में अब तक कुल 8 आरोपी पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं। पुलिसिया जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम देने वाले और पकड़े गए आरोपियों में भाजपा के स्थानीय नेता भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


सरेंडर करने वालों के नाम 

सरेंडर करने वालों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी शामिल हैं। इससे पहले कोरिया पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया  था। 16 जून की रात बीजेपी नेता समेत तीन लोगों को कार में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। पकड़े गए आरोपियों में भाजपा के नेता ही शामिल हैं।


फरार आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार- पुलिस
कोरिया पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर चारों तरफ से शिकंजा कस दिया गया था, जिसके चलते उन्होंने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की कड़ाई से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर से पर्दा उठने की उम्मीद है। यह घटना स्थानीय राजनीति और समाज में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग इस पूरे मामले के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें