फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: गौरेला पेंड्रा मरवाही में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार; नशीले इंजेक्शन बरामद

Thu, 27 Mar 2025 03:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पुलिस और साइबर सेल अवैध नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले सप्लायर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीपीएम पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
चार तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

गौरेला थाना पुलिस और साइबर सेल जीपीएम ने अवैध नशीले इंजेक्शनों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर की गई। आरोपियों के पास से पुलिस ने 20  ब्यूप्रेनॉरफिन इंजेक्शन और 20 एविल इंजेक्शन एम्प्युल को बरामद किया है। फिलहाल जीपीएम पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल, पुलिस टीम अंडर ब्रिज, पुराना गौरेला के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक टीव्हीएस अपाचे मोटरसाइकिल (CG 13 R 3540) पर सवार तीन युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 ब्यूप्रेनॉरफिन इंजेक्शन और 20 एविल इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत जब्ती बनाते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इन नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले मनेंद्रगढ़ निवासी सलमान खान को भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में अतुल साहू, मनीष मसीह उर्फ मोनू, लक्ष्मण सारथी उर्फ करिया और सलमान खान शामिल हैं। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22(c) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह को बेनकाब किया जा सके। पुलिस जांच में यह भी बात सामने आई है कि सलमान खान पूर्व में वर्ष 2021 में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है और आदतन तस्कर है। वहीं, लक्ष्मण सारथी उर्फ करिया पूर्व में चोरी और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जीपीएम भावना गुप्ता ने इस सफल अभियान के लिए टीम की सराहना की और आगे भी अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें