फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व थानेदार पर आदिवासी महिला से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Fri, 13 Dec 2019 10:38 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप में पत्थलगांव थाने के पूर्व थानेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रायगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना में जशपुर जिले में पदस्थ थानेदार ओमप्रकाश ध्रुव के खिलाफ एक महिला की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल रायगढ़ होने के कारण रायगढ़ जिले में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि रायगढ़ निवासी 33 वर्षीय आदिवासी महिला एक बच्चे की मां है। महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि वर्ष 2017 में कांसाबेल में उसकी मुलाकात ओमप्रकाश ध्रुव से हुई थी। ध्रुव तब वहां के थानेदार थे।

महिला की शिकायत है इस दौरान ध्रुव ने स्वयं को अविवाहित बताया था और शादी का प्रलोभन देकर दिसंबर 2017 से अगस्त 2019 तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने जशपुर जिले के कांसाबेल और पत्थलगांव के पूर्व थानेदार ध्रुव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह मामला पिछले महीने सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को जांच करने के लिए कहा था। वहीं जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ने ध्रुव को पत्थलगांव के थानेदार पद से हटाकर जशपुर में लाइन हाजिर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें