फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक की मौत के बाद उत्पाती हुआ बंदर: कई लोगों को कर चुका घायल, वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Thu, 11 Jan 2024 05:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में पालतू बंदर के मालिक की मौत हो गई। मालिक की मौत के बाद बंदर उत्पाती हो गया। कई लोगों को वह घायल भी कर चुका है। हालांकि अब बंदर को वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। 
 
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने बंदर को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने बंदर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। मालिक की मौत होने के बाद पालतू बंदर काफी उत्पाती हो गया था। उसके द्वारा लगातार लोगों को नुकसान पहुंचाकर घायल किया जा रहा था। परेशान लोगों ने बंदर के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदर पिछले एक सप्ताह से मुख्य रोड बस स्टैंड और हाट बाजारों में घूम रहा है। बंदर पालतू है, जिसके गले में पट्टा भी लगा हुआ था। उसके मालिक की मौत होने के बाद वह इधर-उधर भटक रहा था। बंदर ने राहगीरों को घायल भी कर दिया है। लगातार हो रहे हमले से लोग परेशान थे। कटघोरा बाजार के पास बंदर ने कई लोगों को घायल भी किया है। लोगों ने बंदर के उत्पात को देखते हुए इसकी सूचना कटघोरा वन विभाग को दी।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम के आरसीआरएस के अध्यक्ष अविनाश यादव की टीम ने उत्पाती बंदर को पकड़ने से पहले उसे खाना खिलाया। इसके बाद जाल बिछाकर उसे पकड़ा गया। पकड़ने के बाद बंदर काफी आकर्षित हो गया और हमला करने की कोशिश कर रहा था, जिसे बोरी में बंद कर वन विभाग की टीम ने उसे जंगल में छोड़ दिया। 
विज्ञापन


इस रेस्क्यू टीम में अविनाश यादव के अलावा वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। जायसवाल, तिलक, अजय,प्रमोद के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बंदर का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें