फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर में बाघ की संदिग्ध मौत: भैंसामुंडा जंगल में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान; वन विभाग जांच में जुटा

Mon, 15 Dec 2025 09:47 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

सूरजपुर के प्रतापपुर वनपरिक्षेत्र से सटे भैंसामुंडा जंगल में बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वन विभाग ने क्षेत्र घेरकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
 
विज्ञापन
सूरजपुर में बाघ की संदिग्ध मौत (सांकेतिक फोटो) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वनपरिक्षेत्र से सटे भैंसामुंडा क्षेत्र के जंगल में एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल के भीतर बाघ को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद इसकी सूचना वन अमले को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार भैंसामुंडा के घई जंगल में बाघ का शव ग्रामीणों द्वारा देखे जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने शव के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर जांच शुरू की। प्रारंभिक निरीक्षण में बाघ के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आपसी संघर्ष या किसी हमले की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि वन विभाग ने फिलहाल किसी भी निष्कर्ष से इनकार किया है। शव को परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया है और नियमानुसार पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ वन अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। आसपास के जंगलों में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर हालिया गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। बाघ का शिकार हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें