फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ की मस्जिदों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा

Tue, 12 Aug 2025 12:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इस बार स्वतंत्रता दिवस का नजारा कुछ खास होने वाला है। प्रदेश की मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी मुतवल्लियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इस बार स्वतंत्रता दिवस का नजारा कुछ खास होने वाला है। प्रदेश की मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी मुतवल्लियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

निर्देश में कहा गया है कि 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी धार्मिक स्थलों के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। साथ ही मुस्लिम समुदाय से राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाने की अपील की गई है।

वक्फ बोर्ड के अनुसार, अब तक प्रदेश के कई मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में ध्वजारोहण की परंपरा नहीं रही है। ऐसे में इस पहल का उद्देश्य सभी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें