फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही का खेल चरम पर: सात साल से किसान सम्मान निधि किसी और के खाते में, दर-दर भटक रहा देवांगन परिवार

Fri, 02 May 2025 06:26 PM IST
विवेक राजौरिया अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर का देवांगन परिवार सात साल से किसान सम्मान निधि से वंचित है। पैसा गलत खाते में जा रहा है। प्रशासन ने अब कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित किसान का परिवार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर के बस्तर में सरकारी योजनाओं का लाभ पाना आज भी कई जरूरतमंदों के लिए किसी पहेली से कम नहीं है। कांकेर शहर के सुभाष वार्ड में रहने वाला एक गरीब किसान परिवार देवांगन परिवार पिछले सात वर्षों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित है, क्योंकि योजना का पैसा लगातार किसी और के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है।

विज्ञापन


ऐश्वर्या देवांगन को मिलने वाली किसान सम्मान निधि की शुरुआती दो या तीन किस्तें ही उनके बैंक खाते में आई थी, लेकिन उसके बाद से पूरा पैसा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में जमा हो रहा है। यह गलती न केवल सिस्टम की गंभीर खामी को उजागर करती है, बल्कि गरीब किसानों के साथ हो रहे अन्याय की भी प्रतीक है। ऐश्वर्या और उनका परिवार इस योजना के लाभ के लिए सालों से अधिकारियों और बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है।

बैंक अधिकारियों का कहना है कि परिवार को कोल्हापुर जाकर उस खाते को बंद करवाना चाहिए, जिसमें पैसा जा रहा है। यह बात सुनकर परिवार और भी अधिक असहाय महसूस कर रहा है। सवाल उठता है कि क्या एक गरीब किसान परिवार के लिए यह संभव है कि वह दूसरे राज्य जाकर न्याय की गुहार लगाए? इससे पहले बस्तर में महतारी वंदन योजना का पैसा सनी लियोन के नाम दर्ज एक खाते में जाने का मामला सामने आया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक बार फिर सरकारी लापरवाही की वजह से असल लाभार्थी दर-ब-दर की ठोकरें खा रहा है।
विज्ञापन


कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा है कि कृषि विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं और जल्द ही परिवार को उनका पैसा दिलाया जाएगा। साथ ही, गलत खाते में गए पैसों की वापसी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। अब देखना यह है कि क्या सिस्टम की सुस्ती पर प्रशासन का एक्शन भारी पड़ता है, या यह परिवार यूं ही अपने हक के लिए भटकता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें