फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर का ट्रैफिक होगा और सुगम: रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी बढ़ाने 173 करोड़ का फ्लाईओवर मंजूर

Sat, 06 Dec 2025 01:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर राजधानी रायपुर के यातायात को व्यवस्थित करने और रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम आवागमन के लिए शहर में कई फ्लाईओवर्स की कार्ययोजना पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर राजधानी रायपुर के यातायात को व्यवस्थित करने और रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम आवागमन के लिए शहर में कई फ्लाईओवर्स की कार्ययोजना पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने जीई रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरू तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक फ्लाईओवर के लिए 173 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी है। इसके बनने से जीई रोड पर यातायात में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस फ्लाईओवर को शामिल किया गया था। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे और 16.61 मीटर चौड़े इस फोरलेन फ्लाईओवर के बन जाने से शंकर नगर चौक, केनाल रोड क्रॉसिंग और गुरूनानक चौक की ट्रैफिक समस्या काफी हद तक खत्म होगी। इसके माध्यम से नगर घड़ी चौक से यातायात सीधे तेलीबांधा थाने तक पहुंचेगा और अटल एक्सप्रेस-वे के जरिये एयरपोर्ट तक पहुंचना भी आसान होगा।

अटल एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक में भी फ्लाईओवर प्रस्तावित है। यहां से व्ही.आई.पी. रोड (एयरपोर्ट रोड) को जोड़ने वाले फ्लाईओवर की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है और निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पी.टी.एस. चौक में फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें