फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में हुए धमाके से 5 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के पास अभानपुर इलाके की फ्यूज फैक्ट्री में हुए एक धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह फ्यूज फैक्ट्री रायपुर से 30 किलोमीटर दूर स्थित है जहां शुक्रवार को लगभग रात तीन बजे यह धमाका हुआ।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस धमाके में पांच मजदूरों की मौत हो गई। घटना के वक्त फैक्ट्री में कोई सुपरवाइजर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

धमाके के कारणों की होगी जांच

धमाके के तुरंत तबाद फैक्ट्री में अफरा तफरी के हालात बन गए। आग लगने के कारण धमाके के तुरंत बाद ही पूरी फैक्ट्री की बिजली कट कर दी गई थी।

इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान कोमल सिंह ठाकुर, रेखराम साहू, गणेश हरवंश, माखनलाल निर्मलकर और पुनरम यादव के रूप में की गई है। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या मे बढ़ोतरी हो सकती है।

जानकारी के अनुसार घटना की छानबीन की जा रही है कि फैक्ट्री में धमाका किन कारणों से हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें