छत्तीसगढ़ के भिलाई में इंजीनियरिंग के पांच छात्रों के बैटरी ब्लास्ट में झुलसने का मामला सामने आया है, पांचों छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला शहर के एमपी क्रिश्चियन कालेज का है। जहां मंगलवार को एक एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में 40 कालेज के एक हजार से ज्यादा छात्र प्रतिभाग कर रहे थे।
सभी छात्र अपने नए नए अविष्कारों का प्रदर्शन कर रहे थे इसी दौरान हुए एक हादसे में छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडल की बैटरी में तेज विस्फोट हो गया। जिसमें इंजीनियरिंग के पांच छात्र झुलस गए। तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।