फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: यूपी के सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, प्रशासन ने पीएम कराकर परिजनों को सौपा शव

Mon, 03 Feb 2025 07:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना अंतर्गत हुए सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के पांच लोगों की रविवार के देर शाम मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना अंतर्गत हुए सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के पांच लोगों की रविवार के देर शाम मृत्यु हो गई थी घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रशासन का संवेदनशील चेहरा सामने आया तत्परता से पुलिस के द्वारा जहां मृतकों को बेहतर इलाज के के लिए तत्काल बनारस बीएचयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया वहीं मृतकों का तत्काल दुद्धी के पोस्टमार्टम हाउस में मृत छह लोगों का पोस्टमार्टम रात 12 बजे तक कर दिया गया था एवं  12:30 बजे तक स्वजनों को शव सौंप दिया गया। घटना में मृत सनाउल्लाह खलीफा का शव आज सुबह 4  के करीब रामानुजगंज पहुंच गया था। घटना से पूरे नगर में शोक की लहर है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा, उनकी मां एवं छोटे पुत्र सहित नगर के वार्ड क्रमांक एक निवासी दुर्गा प्रजापति,कदम्बी चौक निवासी सनाउल्लाह खलीफा उम्र 38 वर्ष की मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना पर जिले के कलेक्टर एवं एसपी मौके पर पहुंचे थे वहीं रामानुजगंज से रागिब खान सहित अन्य लोग रात्रि 10:30 बजे के करीब दुद्धि पहुंच गए थे। रागिब खान ने बताया कि जिले के एसपी एवं कलेक्टर मौके पर उपस्थित थे उनके द्वारा सुबह तक का इंतजार नहीं किया गया संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रात में ही शव का पोस्टमार्टम करा कागजी कार्रवाई को पूर्ण कर शव स्वजनों को सौंपने के निर्देश देने के बाद हम लोगों को शव 12:30 बजे करीब मिल गया था।

हंसी-खुशी लोगों से मिलते जुलते रामानुजगंज से गए थे
रवि मिश्रा लंबे समय तक रामानुजन थाने में पदस्थ थे यहां उनकी काफी लोगों से आत्मीय संबंध थे कुंभ जाने से पहले वह यहां पर कई लोगों से हंसी-खुशी से मिले एवं बातचीत की एवं चाय भी पिए थे। कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था कि कुछ घंटे जो हम लोगों से बातचीत करके गए उनके साथ ऐसा हादसा हो गया।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के लोगों ने की प्रशंसा
घटना पर के बाद मौके पर पहुंचे रामानुजगंज  के रागिब खान सहित अन्य लोगों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस का व्यवहार बहुत ही संवेदनशील था।पुलिस छोटे से लेकर बड़े अधिकारी ने आत्मीयता के साथ हम लोगों की पूरी मदद की गई एवं कार्रवाई में चुस्ती दिखाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें