जगदलपुर जिले में अरनपुर थाना बल और सीआरपीएफ 111वीं वाहिनी जी कंपनी ने संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान पांच किलोग्राम का प्रेशर बम मिला। सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरतते हुए मौके पर डिफ्यूज किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल गस्त सर्चिंग में बढ़ोत्तरी हुई है। लगातार सक्रिय नक्सलियों की धरपकड़ के लिए एरिया डोमिनेशन कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 15 जनवरी को थाना अरनपुर के ग्राम पोटाली नीलावाया क्षेत्र में नक्सल गतिविधि की सूचना मिलने पर पवित्र चक्रवर्ती 2IC, CRPF 111BN के थाना अरनपुर और सीआरपीएफ 111वीं वाहिनी के जी कंपनी की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्च अभियान और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई के लिए थाना क्षेत्र में रवाना हुए थे।
विज्ञापन
सर्चिंग के दौरान आरओपी ड्यूटी करते समय ग्राम पोटाली एर्रापारा और निलवाया चौक के तिराहे में रोड़ से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पांच किलोग्राम का प्रेशर बम मिला। टीम द्वारा इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई और आईईडी को सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरतते हुए मौके पर डिफ्यूज किया गया।