फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बस और ट्रैक्टर में टक्कर, 5 की मौत, 25 घायल

Mon, 02 Jan 2017 11:20 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बस और ट्रैक्टर में भिड़न्त - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद राजमार्ग पर श्यामनगर के पास देर रात यात्री बस और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां और तीन महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया की एक निजी ट्रेवल्स की बस से कुछ यात्री एक आयोजन में हिस्सा लेने माना से तर्रा कोपरा गए हुए थे। देर रात को वापसी के दौरान श्यामनगर के पास बस की ट्रेक्टर से जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस पेड़ से टकराते हुए खेत में जा गिरी।

घटना की जानकारी मिलते राजिम पुलिस घटना स्थल पहुंची। हादसे में घायल लोगों को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Five dead and more than 25 people injured after collision between tractor and bus in Chhattisgarh's Gariaband. pic.twitter.com/Dk8AN1OuGw — ANI (@ANI_news) January 2, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें