फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: छत्तीसगढ़ का पहला नगर पालिका जहां बेटियों की शादी में दी जाती है 5100 की सहायता राशि

Mon, 02 Jun 2025 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज  नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को उनके बेटी की शादी के लिए 5100 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
बेटियों की शादी में दी जाती है 5100 की सहायता राशि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज  नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को उनके बेटी की शादी के लिए 5100 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक करीब 31 जरूरत मंद परिवार के बेटियों की सहायता की जा चुकी है। शहरवासी नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के इस संवेदनशील पहल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि  नगर पंचायत से उन्नयन के बाद नगर पालिका बने रामानुजगंज में अध्यक्ष एवं पार्षदों का चुनाव हुआ। पिछले दो बार से नगर पंचायत अध्यक्ष की कमान संभाल रहे रमन अग्रवाल नगर पालिका के उन्नयन के बाद पुनः अध्यक्ष बने। निर्वाचन के बाद आयोजित नगर पालिका प्रवेश एवं कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा 15 पार्षदों के सहमति से नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को चाहे वे किसी भी धर्म, जाती, संप्रदाय के हो उनको बेटी के विवाह में 5100 रुपए की नगद राशि से सहयोग करने की घोषणा की गई थी घोषणा के तत्काल बाद से ही योजना का लाभ जरूरत मंद परिवार के लोगों को दिया जाने लगा है अब तक 31 बेटियों के विवाह में इस योजना से सहयोग किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ का पहला नगर पालिका
रामानुजगंज नगर पालिका छत्तीसगढ़ का पहला नगर पालिका होगा जहां पर बेटियों की शादी में नगर पालिका अध्यक्ष की पहल पर नगर पालिका परिवार की ओर से 5100 नगद राशि की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह छोटी मदद बेटीयो की शादी करने वाले परिवार को बड़ा सबल प्रदान कर रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत किसी भी जाति धर्म संप्रदाय के आर्थिक रूप से कमजोर जरूरत मंद परिवार को उनके बेटियों की शादी में छोटी सी सहायता की शुरुआत नगर पालिका परिषद के सभी पार्षदों के सहमति से की गई है इस योजना के तहत अब तक 31 बेटियों के शादी में 5100-5100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। अग्रवाल ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत कोई भी परिवार जिनका नाम नगर पालिका के मतदाता सूची में दर्ज हो वह इस योजना का लाभ लेने के लिए नगर पालिका में आवेदन दे सकता है। प्राप्त आवेदन का परीक्षण करने के बाद नगर पालिका की टीम वार्ड पार्षद के साथ जाकर संबंधित परिवार को कन्या के विवाह के पूर्व इस योजना का लाभ प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें