छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक सुदूर गांव में पहला मोबाइल फोन टावर लगाया गया है। होली के दिन टेकुलागुडेम गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप के अंदर लगाया गया ।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक सुदूर गांव में पहला मोबाइल फोन टावर लगाया गया है। होली के दिन टेकुलागुडेम गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप के अंदर लगाया गया यह टावर दूरदराज के इलाकों के कई गांवों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
टेकुलागुडेम उन पहले स्थानों में से एक था, जहां अर्धसैनिक बल ने पिछले साल जनवरी में एक अग्रिम संचालन बेस स्थापित किया था, ताकि विशिष्ट माओवादी विरोधी अभियान चलाए जा सकें और स्थानीय प्रशासन को मार्च 2026 तक देश से वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) को खत्म करने की केंद्र सरकार की घोषणा के हिस्से के रूप में क्षेत्र में विकास कार्यों में मदद मिल सके।
सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सीआरपीएफ के टेकुलागुडेम अग्रिम संचालन बेस के अंदर 13 मार्च को एक बीएसएनएल मोबाइल टावर लगाया गया था, जिसका संचालन इसकी 150वीं बटालियन करती है। यह इस क्षेत्र में इस तरह की पहली सुविधा है। उन्होंने कहा यह गांव नक्सल हिंसा प्रभावित सुकमा जिले के अंदरूनी इलाकों में स्थित है और बस्तर क्षेत्र के एक अन्य वामपंथी उग्रवाद प्रभावित गांव बीजापुर के साथ सीमा साझा करता है।
विज्ञापन
एक अन्य अधिकारी के अनुसार, मोबाइल टावर टेकुलागुडेम और आसपास के तिम्मापुरम, जोनागुडा और पुवर्ती गांवों में ग्रामीणों और सुरक्षा कर्मियों को बेहद जरूरी सेलुलर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।