फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: सीएम के दौरे से पहले जिले में गोलीकांड: कोरबा में सीएएफ जवान ने दो लोगों को मारी गोली, जानें वजह

Wed, 10 Sep 2025 12:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

Korba Firing: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन से ठीक पहले हरदीबाजार थाना क्षेत्र के भिलाई बाजार में गोलीकांड की घटना सामने आई। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक सीएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने दो लोगों पर गोली चला दी।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले जिले में सनसनी फैला देने वाली वारदात सामने आई है। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के भिलाई बाजार में मंगलवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहशत में आ गया।
विज्ञापन





प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार के बीचोंबीच अचानक सीएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) का जवान गुस्से में बंदूक लेकर आया और देखते ही देखते दो लोगों पर गोलियां दाग दीं। गोलियों की आवाज़ सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। खून से लथपथ दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना पुलिस और कोरबा पुलिस का अमला घटनास्थल पर पहुँचा। मौके को चारों तरफ से घेरकर शवों को कब्जे में लिया गया और आरोपी जवान को वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आक्रोश में आकर स्वास्थ्य केंद्र के सामने चक्का जाम कर दिया। वहीं घटना स्थल पर भी उन्होंने चक्का जाम किया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा देने और उचित कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पुलिस बल तैनात हैं।
विज्ञापन


कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक सीएफ जवान ने पारिवारिक विवाद के चलते दो लोगों को गोली मार दी है। दोनों की मौत हो चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी तेस राम बिंझवार रलिया निवास है जो रायफल से दो लोगों को गोली मारा है। मृतिका मदालसा साली है। वहीं दूसरा चाचा ससुर राजेश कुमार है।

इस गोलीकांड से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले घटी इस घटना ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें