फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर के पुरानी नगर निगम बिल्डिंग में लगी आग, बड़ा नुकसान होने से बचा

Tue, 11 Mar 2025 06:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के पुरानी नगर निगम बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। शहर के मालवीय रोड स्थित पुरानी नगर निगम बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
रायपुर के पुरानी नगर निगम बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के पुरानी नगर निगम बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। शहर के मालवीय रोड स्थित पुरानी नगर निगम बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगने का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि जमीन पर फेंके गए कचरे में आग लगी होगी। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। पुरानी नगर निगम बिल्डिंग के चारों ओर कई दुकानें होने के कारण आग के और फैलने की आशंका थी, लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें